यूनियन बैंक आफ इंडिया के द्वारा समर्पण संस्था के छात्राओं को ड्रेस वितरण गया

गाजीपुर । यूनियन बैंक आफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर के द्वारा समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र शास्त्री नगर फतेउलाहपुर गाजीपुर में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को यूनियन बैंक आफ इंडिया गाज़ीपुर क्षेत्रीय कार्यालय के पूर्व के क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन और एम पावर हर पावर कमेटी के सदस्य अनम हुसैन एवं अरुण कुमार सिंह मानव संसाधन विभाग के श्री अविनाश कुमार ने विद्यालय के अध्ययन छात्राओं को ड्रेस का वितरण किया। इस अवसर पर श्री मुकेश रमन ने कहा कि ऐसा विद्यालय गाजीपुर में देखने को मिला जो धरातल पर निरंतर चल रहा है और दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ साथ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम अनवरत चल रहा है। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के प्रमुख सविता सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा ,कि हमारा गाज़ीपुर आप द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में अपने आप में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है ।अगर ऐसा ही कार्य रहा तो वह दिन दूर नहीं कि इस संस्था की कई शाखाएं हमारे प्रदेश में भी दिव्यांगों के लिए काम करेंगे और हम आज संस्था को स्वस्थ करते हैं ।जब भी इस संस्था को किसी चीज की जरूरत होगी ,तो हमारा बैंक सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने आने वाले समय में बच्चों के लिए ऑडियो मीटर देने कभी आश्वासन दिया । अनम हुसैन ने कहा कि आज हम इस विद्यालय में आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमें ऐसे बच्चियों से मिलकर दिल में खुशी हुई हमें भी ऐसे इंसान की सेवा करनी चाहिए । इस कार्यक्रम में आए बैंक के समस्त पदाधिकारी गण सविता सिंह ने धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया और कहां की अगर आप लोग का ऐसा ही सहयोग रहा तो हम आपको वचन देते हैं की गाजीपुर में कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रह पाएगा और कोशिश संस्था की होगी उसका जीवन चलाने के लिए स्वयं के रोजगार द्वारा आपके सहयोग से वह अपना परिवार चला सकता है।इस कार्यक्रम में संस्था एवं विद्यालय के समस्त पदाधिकारी गण के साथ-साथ अध्यापक अध्यापिका एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version