राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने कल्पनाशीलता से सजाए सपनों के चित्र

गाजीपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गाजीपुर में विकास खंड सदर, गाजीपुर के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं के लिए “मेरे सपनों का भारत 2047” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता के माध्यम से विकसित एवं सशक्त भारत की सुंदर परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदर मिन्हाज आलम उपस्थित रहे तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version