राजकीय महिला पीजी कॉलेज में जन्मशताब्दी कार्यक्रम, छात्राओं ने प्रस्तुत किए अटल जी के विचार

गाजीपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी के अवसर पर जनपद गाजीपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम 23 दिसंबर 2025 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अटल बिहारी वाजपेई के विचारों, साहित्यिक चेतना तथा सुशासन की अवधारणा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहीं। काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेई द्वारा रचित कविताओं का भावपूर्ण पाठ किया। प्रतियोगिता में राजकीय महिला पीजी कॉलेज की विजय लक्ष्मी प्रजापति ने प्रथम स्थान, लूदर्श कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंकिता सेन ने द्वितीय स्थान तथा शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय, यूसुफपुर की रिंकी शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सुशासन, राष्ट्र निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें प्रज्ञा वर्मा प्रथम, अमृता राय द्वितीय तथा श्रेया मौर्य तृतीय स्थान पर रहीं।

इसी क्रम में माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई एवं सुशासन’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्राची कश्यप ने प्रथम, दिव्या कुशवाहा ने द्वितीय एवं स्नेहा पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिता कुमारी ने की। निर्णायक मंडल में डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. घनश्याम कुशवाहा, डॉ. सत्यनारायण तिवारी, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव एवं श्री सुमित कौशल शामिल रहे।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. शिव कुमार ने किया, संचालन डॉ. शशिकला द्वारा किया गया तथा आभार ज्ञापन डॉ. रामनाथ केसरवानी ने किया। विजेता प्रतिभागियों को 25 दिसंबर को विकास भवन में आयोजित जनपद स्तरीय पुरस्कार वितरण एवं जन्मशताब्दी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version