रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे

गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में आयोजित सांसदों की बैठक में गाजीपुर से जुड़े कई महत्वपूर्ण रेल मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। सांसद अफजाल अंसारी ने जिले की रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए कई प्रस्ताव रखे।

बैठक में सांसद ने गाजीपुर सिटी-मऊ नई रेलवे लाइन परियोजना की प्रगति पर जानकारी मांगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गाजीपुर सिटी से रामेश्वरम तक साप्ताहिक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है और स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है।
अफजाल अंसारी ने जिले के विभिन्न रेलवे क्रॉसिंगों पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए रेल ओवरब्रिज निर्माण की मांग की। उन्होंने गाजीपुर घाट-सादिकपुर, लखीमपुर एनएच-31, महाराजगंज, यूसफपुर पूर्वी छोर और फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण को जरूरी बताया।

सांसद ने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक महत्व वाले यूसफपुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा कोरोना काल से बंद स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के यूसफपुर स्टेशन पर ठहराव को पुनः बहाल करने का प्रस्ताव रखा।

बैठक में रेलवे प्रशासन ने सांसदों के सुझावों और मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version