
गाजीपुर । वंदना इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी डढ़वल, बहरियाबाद के बहुउद्देशीय हॉल में शनिवार को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने बी फार्मा/ डी फार्मा के छात्र छात्राओं को टैबलेट की उपयोगिता बताते हुए शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे रघुबर दयाल राजभर, विशिष्ट अतिथि बहरियाबाद थानाध्यक्ष तारावती, चेयरमैन प्रो. शोभनाथ यादव, कानूनगो दिनेश सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ यादव, लेखपाल बलजीत सिंह आदि ने युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण में इसे सहायक बताया। इस अवसर पर डॉ आजाद कुमार, स्तुति पाण्डेय, अरविन्द कुमार, प्रदीप पाण्डेय, संजय जायसवाल, राजेश यादव, मनोज कुमार सहित समस्त छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

