वाह रे बिजली विभाग, कर्महरी-देवैथा रोड पर झुका पोल बना हादसे का इंतजार

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले चित्रकोनी उपकेंद्र के कर्महरी फीडर पर विभाग की लापरवाही साफ नजर आ रही है। कर्महरी-देवैथा मेन रोड पर बाढ़ के दौरान गिरा एलटी पोल पिछले कई महीनों से झुका हुआ है, लेकिन विभाग की नींद अब तक नहीं टूटी। इस झुके हुए पोल पर लटकते तार कभी भी सड़क पर गुजर रहे राहगीरों या वाहनों पर गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों को इस स्थिति से अवगत कराया गया, मगर अब तक किसी ने मौके पर आकर पोल को सीधा करने की जहमत नहीं उठाई। विभाग की यह लापरवाही किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द कार्रवाई कर पोल को सीधा कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version