विधि विधान से पूजे गए शिल्‍प देवता भगवान विश्‍वकर्मा

गाजीपुर । मुहम्मदाबाद शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा के पूजनोत्सव अवसर पर आज बुधवार को यूसुफपुर में पंडित विपिन महाराज जी के सानिध्य में विश्वकर्मा समाज के व्यापारी नेता दिलीप शर्मा के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के लोहार पट्टी स्थित दुकान पर पूरी आस्था से भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर, समचरित मानस पाठ, हवन, पूजन, आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया। जहां स्थानीय लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से व्यापारी नेता दिलीप शर्मा, मिंटू अग्रहरि, गोलू शर्मा, दीपक अग्रहरि, विक्रम शर्मा, कृष्ण शर्मा, दिनेश गुप्ता, सुजल गुप्ता, बल्लू कसेरा आदि लोगों ने पुजा प्रार्थना मे भाग लिया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version