आर्म्स एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज, 7 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 16 जनवरी 2026 को उप निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने त्रिमुहानी हंसराजपुर–रंजीतपुर–यूसुफपुर मार्ग के पास से अभियुक्त रणजीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र विंध्यांचल सिंह, निवासी ग्राम हंसराजपुर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 26 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना शादियाबाद पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 010/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त रणजीत सिंह उर्फ गोलू के विरुद्ध जनपद गाजीपुर के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 07 आपराधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 आनंद कुमार गुप्ता
- मय हमराह पुलिस बल
- थाना शादियाबाद, गाजीपुर
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आमजन ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

