शिक्षकों ने सरकार से टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने की मांग, शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन 

गाजीपुर। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले गुरुवार को मखदुमपुर में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया । शिक्षकों ने सरकार से टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने की मांग की। यूटा के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारे लगाए। शिक्षक संजय कुमार कश्यप ने टीईटी की अनिवार्यता को अव्यवहारिक बताया। कहा कि यह ‘काला कानून’ है, जिसे वापस लिया जाना चाहिए। यूटा संगठन ने सरकार से मांग की है कि शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। संगठन ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि यूटा उनकी लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेगा। विरोध प्रदर्शन में आलोक यादव, डॉ. रामशंकर सिंह, मैना सिंह, राम उग्रह, शैलेंद्र, अमित, पीयूष, मनोज, दिव्या, जागृति त्रिपाठी, अफ़सना, कैलाश, अखिलेश, संतोष, शैलजा, अभिषेक, संदीप, अरुण पांडेय और सुरेंद्र सहित सैकड़ों अध्यापक उपस्थित रहे। आशीष कुमार पांडेय ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version