शिक्षा और समाजसेवा के प्रतीक थे हाजी साबिर अली: डालिम्स सनबीम स्कूल में जयंती समारोह

जखनिया (गाजीपुर)। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में लोकरक्षक सेनानी एवं स्वतंत्रता सेनानी हाजी साबिर अली एडवोकेट का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र क़ुरआन की तिलावत और इसाले सवाब के साथ हुई, जिसके बाद जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों ने स्कूल प्रबंधन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाजी साबिर अली के पुत्र आरिफ अली उर्फ दानिश रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर आमिर अली द्वारा हाजी साबिर अली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर डायरेक्टर आमिर अली ने कहा कि उनके पिता हाजी साबिर अली एडवोकेट ने जखनिया क्षेत्र में शिक्षा की जो अलख जगाई थी, उसे वे और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि आज डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज, साबिर अली गर्ल्स डिग्री कॉलेज, साबिर अली प्राइवेट आईटीआई, मदरसा मुहम्मद अली दीनी व असरी, मिनी आईटीआई के साथ-साथ एक नए अध्याय के रूप में डालिम्स सनबीम स्कूल की भी शुरुआत की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि आज लगभग 150 स्टाफ और हजारों विद्यार्थियों के साथ यह संस्थान एक बड़े परिवार का रूप ले चुका है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन स्कूल के कोऑर्डिनेटर कृतिक पाण्डेय ने किया। आए हुए अतिथियों को शाल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं डालिम्स स्कूल की दार्जिलिंग टीचर्स द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में ज्वाइंट डायरेक्टर रुबीना खान, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू, अर्श पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनिल यादव, एडवोकेट रंगीला यादव, हैदर अली, इरफान अजीज खान, नेहाल अहमद, राममूरत लेखपाल, रामचंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष वजीर भारती, देवनारायण सिंह, जमुना यादव, दिनेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने हाजी साबिर अली एडवोकेट के देश की आज़ादी में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और नई पीढ़ी को देशभक्ति, ईमानदारी एवं समाजसेवा से प्रेरणा लेने की सीख दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version