शिविर से मिली भाषाई कौशल विकास को गति

गाजीपुर । भारतीय भाषा समर कैंप’ का समापन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सैदपुर में साहित्यिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।इस सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में भारतीय भाषाओं, विशेषकर संस्कृत एवं उर्दू के प्रति अभिरुचि, समझ और संवेदनशीलता विकसित करना रहा। प्रशिक्षुओं ने मनोयोग और लगन के साथ भाषा ज्ञान को ग्रहण किया। भाषा समर कैंप में सन्दर्भदाता के रुप में राकेश यादव एवं डॉ मंजर कमाल रहे।समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संस्कृत और उर्दू दोनों भाषाओं की समृद्ध साहित्यिक परंपराओं को प्रदर्शित करते हुए प्रतिभागियों ने स्वरचित कविताएँ, श्लोक पाठ, उर्दू ग़ज़ल, नाट्यांश सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी मेधा का परिचय दिया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।संस्थान के प्राचार्य कोमल यादव ने शिविर के उद्देश्यों और उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस आयोजन से जहां भाषाई कौशल का विकास हुआ, वहीं राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक सामंजस्य को भी मजबूती मिली है।अन्त में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।उक्त अवसर पर अभय चन्द्रा, डॉ अर्चना सिंह, आलोक तिवारी, डॉ सर्वेश कुमार राय, बृजेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version