
गाजीपुर। बाद आजादी ग्रामीणों को बिजली मुहैया कराने से प्रफुल्लित ग्रामीणों ने स्थानीय क्षेत्र के ग्राम शेरपुर कलां गांव स्थित शिक्षक दीनबंधु उपाध्याय के दरवाजे पर जिले के युवा समाजसेवी अभिजीत राय “हिमांशु” को ग्रामवासियों द्वारा सम्मानित किया गया। शेरपुर आने पर ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाओं से हिमांशु राय का जोरदार स्वागत किया। ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों एक कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने हिमांशु राय से बिजली का खंभा और पोल न होने से दुखी ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया था कि बाद आजादी इस वार्ड के लोग आज तक बिजली की सुविधा से बंचित है।तब अभिजीत राय हिमांशु ने ग्राम शेरपुर के वार्ड नंबर 10 में अपने नीजी प्रयास से बिजली का पोल और तार उपलब्ध कराया था, जहा अब बिजली का खंभा और तार पहुंचा एवं लोगों को रोशनी मिल सकी। ग्रामवासियों ने हिमांशु राय के इस नेक कार्यों की सराहना की और उनका सम्मान किया। इस अवसर पर एक प्रीत भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर चौधरी दिनेश चंद्र राय, नारायन उपाध्याय, समाजिक कार्यकर्ता आनंद राय पहलवान, दीनबंधु उपाध्याय, सत्यम राय, शालीन राय, सुनील राय, मदन दूबे, राजकुमार सोखा, सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

