शेरपुर में नवनिर्मित भव्य दुर्गा मंदिर पर मेले का आयोजन सम्पन्न

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर कला गांव स्थित जीर्णोद्धार उपरांत नवनिर्मित भव्य दुर्गा मंदिर में हवन-पूजन के बाद भव्य मेले का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।सुबह मां दुर्गा के आकर्षक श्रृंगार के साथ ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जो देर शाम तक निरंतर जारी रही। मेले में ग्रामीणों एवं आस-पास के क्षेत्रों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने मिठाइयों सहित अन्य वस्तुओं की जमकर खरीदारी की, वहीं बच्चों ने झूला, टोरटोरिया और चकरी जैसे मनोरंजन के साधनों का भरपूर आनंद उठाया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। शाम के समय आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही दो गोला चैता गायन का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से डॉ० अशोक उपाध्याय, चंदन राय, रब्बन राय, रवींद्र राय, अजय राय, आनंद पहलवान, बूच्चू उपाध्याय, सुभाष राय, अमरनाथ राय, बाबूल राय, सत्यप्रकाश राय, हरिशंकर राय एवं विजयशंकर राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरा आयोजन श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version