शेरपुर में पूर्व सांसद अतुल राय का हुआ जोरदार स्वागत, दिखा युवा जोश

गाज़ीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव में पूर्व सांसद अतुल राय का युवाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं में खासा जोश एवं उत्साह देखने को मिला।उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद अतुल राय की समाजसेवा के क्षेत्र में एक मिसाल दी जाती है। युवाओं के प्रति उनका स्नेह युवाओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह प्रवाहित करता है। युवा वर्ग उन्हें एक आदर्श समाजसेवी की भांति स्नेह और सम्मान देता रहा है। राजनैतिक विश्लेषको की माने तो क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती दिख रही है। शेरपुर कलां निवासी युवा समाजसेवी राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू बाबा के आह्वान पर युवाओं एवं शेरपुर के ग्रामीणों द्वारा पूर्व सांसद अतुल राय का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में गांव के युवाओं को साथ लेकर पूर्व सांसद द्वारा सर्वप्रथम शेरपुर कलां स्थित महावीर धाम पहुंच कर मंदिर में दर्शन पूजन किया गया। तत्पश्चात शहीद पार्क में अमर शहीदों के स्तंभ पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उसके बाद ढोल नगाड़ों पर नाचते गाते हुए युवाओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के पश्चात युवाओं एवं उपस्थित ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अतुल राय ने कहा कि मैं हमेशा ही समाज के लिए समर्पित रहा हूं। युवा वर्ग के लिए हमारा स्नेह हमेशा रहा है। अवसर मिलने पर हमेशा लोगों की सेवा करने की मेरी प्राथमिकता रहती है। युवाओं जोश काफी ऊपर लिखा। द्वारा हर हर महादेव के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर गोपाल राय पूर्व सांसद प्रतिनिधि, चौधरी दिनेश चंद्र राय, आनंद राय पहलवान, मदन दूबे, कमलेश्वर नाथ उपाध्याय , नंद कुमार उपाध्याय, हरिशंकर राय, कन्हैया राय , मदन दूबे, सिद्धार्थ राय, गबदू राय, मिथिलेश राय, उमेश चंद्र राय , रामनारायण राय बड़क, विक्की राय, जितेश राय, संदीप राय, टीपू राय, अंकित राय रिशु, सुधांशु राय मोनू, गोलू राय, रणजीत राय, दीनबंधु उपाध्याय, सानंद राय बबलू, अभिषेक राय गोलू , राहुल राय, प्रकाश चंद्र राय, बाला जी राय, कृष्ण मुरारी राय, अजीत यादव, अतुल राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version