शेरपुर में श्री महामृत्युंजय महायज्ञ 19 फरवरी से शुरू

गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र पंचायत की ग्राम पंचायत शेरपुर में विश्व कल्याणार्थ एवं विश्व शांति हेतु महामृत्युंजय महायज्ञ का भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। शेरपुर खुर्द गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आगामी 19 फरवरी से शुरू होकर समापन 27 फरवरी 2026 को होगा। इस महायज्ञ का पावन संचालन परम संत अनंत विभूषित जगतगुरू शंकराचार्य श्री अनंन्तानंन्द जी महाराज पीठाधीश्वर राजगुरु मठ के दिव्य सान्निध्य में होगा। 19 फरवरी की प्रातः भव्य कलश यात्रा और शोभा यात्रा के साथ पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठेगा। इसके बाद पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अरणी मंथन और अग्नि प्राकट्य जैसे वैदिक अनुष्ठान आत्मा को शुद्ध करने का अद्भुत माध्यम बनेंगे।महायज्ञ के दौरान अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध कथावाचक आचार्यों पंडित दिनेश गौतम एवं महामंडलेश्वर बिजय दास जी अयोध्या के श्रीमुख से प्रतिदिन प्रवचन होगा। 27 फरवरी को यज्ञ पूर्णाहुति के साथ जहां वातावरण भाव-विभोर हो उठेगा। आयोजकों के अनुसार यज्ञ का उद्देश्य विश्व में शांति स्थापना, प्राकृतिक प्रकोपों से रक्षा, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण है। कार्यक्रम की शुरुआत 19 फरवरी को शोभा यात्रा एवं गंगा यात्रा से होगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने करें। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल यज्ञ भंडारे का आयोजन अनवरत चलता रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version