गाजीपुर । भाजपा नेता विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी ने समाजवादी पार्टी के डीएनए पर सवाल किया था किंतु लोक मर्यादा विहीन गंदे आचरण के सफाई कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की शह पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दिवंगत माता-पिता के प्रति जिस प्रकार के गंदे शब्दों का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया यह गंभीर अपराधिक कृत्य होने के साथ-साथ किसी भी तरह से क्षम्य नहीं है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इस कृत्य के लिए बृजेश पाठक से माफी मांगे और भविष्य में इस तरह की गलती न करने का आश्वासन दें, अन्यथा जिले जिले में कार्यकर्ता अखिलेश यादव सहित उनकी आईटी सेल और ऐसे उद्दंड कार्यकर्ताओं के खिलाफ न केवल अपराध दर्ज कराएंगे बल्कि मानहानि का मुकदमा भी करेंगे।
8 वर्षों से सत्ता से बाहर रहने के कारण सपाई पागल हो गए हैं। जगह-जगह उनके द्वारा कानून हाथ में लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जैसे ईमानदार और अंतर्राष्ट्रीय संत के कुशल निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसे लोगों को आसमान और जमीन के भीतर से भी खोज निकालेगी, फिर ऐसा करने का साहस भी नहीं जुटा पाएंगे। अभी भी समय है क्षमा मांग कर अपने द्वारा किए गए अपराध का प्रायश्चित करें। उक्त अवसर पर श्यामबली मधेशिया , रुद्रामणि त्रिपाठी ,पिंटू कुशवाहा,सरवन गुप्ता,चन्द्रभूषण तिवारी,कामाख्या शाहू,महेंद्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे यज्ञ कर्मकांडी विद्वान घनश्याम पाण्डेय ने विधि विधान से कराया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनके उद्दंड कार्यकर्ताओं की सद्बुद्धि के लिए गाजीपुर गंगा तट पर शुद्ध बुद्धि यज्ञ किया गया
Leave a Comment



