सपा युवा नेता अभिनव सिंह ने कहा – गाजीपुर की सड़कें गड्ढों में तब्दील, नगर पालिका आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी

गाजीपुर । समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के शास्त्री नगर स्थित आवास पर पार्टी के नौजवान कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में नगर की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। नगरपालिका की पोल खोलने के लिए तथा उनकी लापरवाही और नगर की समस्याओं के प्रति उनकी उदासीनता शहर की जनता को बताने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिनांक 7 नवम्बर से सभी वार्डों का भ्रमण करने का फैसला लिया। पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गाजीपुर नगरपालिका आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उसका इस नगर की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से गाजीपुर शहर की सड़कें कभी इतनी खराब नहीं रही है। पूरा शहर गड्ढे में तब्दील हो गया है। बरसात होने के बाद पूरा शहर कीचड़ में सना हुआ है। नगरवासियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। सत्तारूढ़ पार्टी के जनप्रतिनिधि पूरी तरह से चिरनिंद्रा में हैं। वह भी शहरवासियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। केन्द्र, प्रदेश और नगरपालिका ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार होते हुए भी नगर बदहाल है। इस बैठक में मुख्य रूप से अल्का अग्रवाल ,बोरोरिक नाथ, राजदीप रावत, धन्नो यादव,वर्षा यादव, अनीता यादव, अरूण कुशवाहा, रामविलास,संजय चौरसिया,अभय सिंह,विक्की यादव, सुनील यादव,विनय साहू,चन्द्र प्रकाश यादव, अभिषेक गोंड,सैफ अली, महफूज अली, शाहिद अंसारी, राहुल गोंड, गुड्डू राम, मनीष कुमार,साहिल रानी, मनीष सिंह गौतम,वैभव मसीह, संतोष अग्रवाल,पारस यादव, अमित गुप्ता, अतुल यादव,गौरव सिंह,यश पटेल,सोनू वर्मा, अभिषेक निषाद आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन कंचन रावत ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version