समर्पण संस्था गाजीपुर द्वारा देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूजन का हुआ आयोजन

गाजीपुर । समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र शास्त्री नगर फ़तेउलाहपुर गाज़ीपुर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था संरक्षिका सविता सिंह ने भगवान विश्वकर्मा के तस्वीर पर माल्यार्पण करके विधी विधान कार्यक्रम की शुरुआत की ।यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया ।जिसमें व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु विद्यालय में लगे आरो प्लांट, हियरिंग मशीन, फिजियोथैरेपी मशीन ,महिलाओं के लिए प्रशिक्षण के लिए सिलाई मशीन एवं सभी उपकरण का पूजन अर्चन किया गया। जिसमें विद्यालय एवं संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे विद्यालय के दिव्यांग बच्चे भी बढ़-चढ़कर भाग लिए। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर नाथ गुप्ता, रविन्द्र नाथ सिंह, अशोक कुमार यादव, अजीत कुमार गुप्ता, मति रागिनी सिंह, नाजिया बेगम, सुमित्रा सिंह, प्रभात कुमार सिंह, जालंधर, अफजाल के साथ विद्यालय के समस्त दिव्यांग बच्चे बच्चियों ने भी भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण किया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version