
गाजीपुर । नगर के समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र फतुउलाहपुर रजादी गाजीपुर में रायबरेली के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह प्रख्यात समाजसेवी एवं दानवीर का आगमन विद्यालय में हुआ ।उन्होंने बच्चों से मिलकर काफी प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान के मंदिर में जो दान देते हैं वह दान देने के बाद भगवान से कुछ अपेक्षा कर लेते हैं। कि हे भगवान हमारा यह काम हो जाए। तो यह दान नहीं हो पता लेकिन जो असहाय की सेवा करते हैं ।जो असहाय को दान करते हैं ।उनको दान करने के बाद जो आत्म संतुष्टि मिलती है वह दुनिया में कहीं और नहीं मिल सकती। हमें बड़ा गर्व होता है कि गाजीपुर जनपद में सविता सिंह के द्वारा जो दिव्यांग विद्यालय चला रही हैं वह अनुकरणीय है और जब गाजीपुर का विकास होता है। तो हमें गर्व होता है ।कि हमारे उत्तर प्रदेश का भी विकास हो रहा है और जब उत्तर प्रदेश का विकास होता है ।तो हम समझ सकते हैं कि भारत देश भी हमारा दिव्यांगजन की सेवा करने में पीछे नहीं है। मैं धन्यवाद देना चाहता हूं इस विद्यालय के संरक्षिका सविता सिंह और अध्यापक अध्यापिका और कर्मचारी गण का जो ऐसे बच्चों की देखरेख करके उनको शिक्षा जगत से जोड़ने का काम किया है और साथ ही एक ऐसा मिसल पेश किया है जिसकी तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण हेतु₹200000 देने का घोषणा की। उनके साथ डा. टुनटुन सिंह, मृत्युंजय सिंह ,संतोष सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

