समर्पण संस्था शास्त्री के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

गाजीपुर। समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वाधान में राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फ़तेउल्लाहपुर रजादी गाजीपुर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंस गरखर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये संस्था द्वारा संचालित विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अग्रसर होते हुए समाज के दिव्यांग जन को भी हर संभव मदद करने में बहुत आगे है। मैं इस संस्था के कार्य से बहुत गदगद हूं। मेरे तरफ से जो बन पाएगा हर संभव मदद करने की कोशिश करता रहूंगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि बहुत जल्दी इन दिव्यांग बच्चों को कही भ्रमण कराने की कोशिश करूंगा। संस्था संरक्षिका सविता सिंह ने समस्त आगंतुक लोगों का धन्यवाद करते सीमा सिंह को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सीमा सिंह दो साल की अवस्था में पोलियो का शिकार हुई। जो दोनों पैर से कमर तक दिव्यांग हो गई। इन्होंने एम.ए. समाज शास्त्र से पढ़ाई करके शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम किया। लोगो से सहारा लेते हुए अब खुद लोगों की सहारा बन रही हैं।कार्यक्रम में शामिल दूर दराज से आये हुए दिव्यांग जन के साथ फूलों की खेली गई। होली के गीतों पर लोग थिरकने लगे। खूब अबीर गुलाल उड़े। कार्यक्रम काफी लंबे समय चला। मुख्य रूप से संजीव कंबोज विपुल उपाध्याय , दीपक,घुरहू जी, सर्वेश चंदन , लालसा देवी, रेखा पूजा अजीत कुमार गुप्ता, जालंधर, प्रभात कुमार सिंह, अफजाल खान, राजेश कुमार, लक्ष्मी वर्मा, सुमित्रा सिंह, रागिनी सिंह, नाजिया बेगम, के साथ शहर के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर नाथ गुप्ता ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version