समर्पण संस्था शास्त्री नगर के तत्वाधान में निकाला गया तिरंगा यात्रा

गाजीपुर । समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वाधान में भारतीय शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जाबाज सैनिकों के शौर्य एवं अद्भ्य साहस को सलाम करते हुए सविता सिंह संरक्षिका समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा विकास भवन परिसर से कचहरी तक संपन्न किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के मदन मोहन वर्मा क्षेत्र संयोजक, विनोद अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गाज़ीपुर, कुंवर रूपेश कुमार दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला संयोजक गाजीपुर, बृजेंद्र राय पूर्व जिला अध्यक्ष गाज़ीपुर, अभिनव जयसवाल युवा समाजसेवी ,अजय कुशवाहा पूर्व सभासद, ने दिव्यांगजन की रैली में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने कहा है हमारे देश के 28 नौजवान को धर्म पूछ कर गोली मारने वाले आतंकियों को सबक सिखाने के लिए हमारे देश के वीर सैनिक जिन्होंने पाकिस्तान के अंदर घुसकर मुंह तोड़ करारा जवाब दिया और उम्मीद है कि अब भविष्य में ऐसी गलती दोबारा दोहराने का दुस्साहस नहीं करेंगे ।इसी क्रम में विनोद अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश की महिला कर्नल सोफिया कुरैशी जो खुद मुस्लिम होते हुए पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकी को निशाना बना कर उनको नेस्तनाबूद कर दिया। दिव्यांगजन यात्रा को सफल बनाने के लिए संस्था के तरफ से जगह-जगह पानी और गुड़ की व्यवस्था की गई थी ।ताकि किसी भी दिव्यांग को पानी की कमी ना हो ।इस चिलचिलाती धूप में दिव्यांगजन का हौसला काफी बुलंद था ।उन्होंने अपने देश की सरहद पर रक्षा करने वाले सैनिकों का शौर्य देखकर उनका भी हौसला बुलंद हो रहा था कि हम भी देश के लिए जान कुर्बान करने में पीछे नहीं हटेंगे। यात्रा यात्रा का नेतृत्व संस्था समिति का खुद सविता सिंह कर रही थी। यात्रा में मुख्य रूप से अरुण वर्मा ,राजेश राम ,लालसा पासवान, हरिहर बिंद ,शायमा, सन्तोष ,फेकूराम ,अशोक कुमार अध्यापक ,अजित कुमार कोर्स कोऑर्डिनेटर, सुमित्रा सिंह कोर्स कोआर्डिनेटर, नाजिया बेगम अध्यापिका ,रागिनी सिंह स्पेशल एजुकेटर ,अफजाल खान, प्रभु नाथ के साथ शहर के बहुत गणमान्य लोग मौजूद थे। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता ने सभी आगंतुक का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version