समाजसेवी स्वर्गीय श्रीकृष्ण राय की 64वीं मनाई गई पुण्यतिथि

गाजीपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास, के तत्वावधान में प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय श्रीकृष्ण राय “राय साहब” की 64वीं पुण्यतिथि तथा उनके अनुज स्वर्गीय रामचंद्र राय की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी सहजानंद सरस्वती, स्व. श्रीकृष्ण राय “राय साहब” एवं स्व. रामचंद्र राय जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर तथा गायत्री मंत्र के समवेत सस्वर वाचन से किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में राय साहब के सामाजिक योगदान, जनसेवा के प्रति उनके समर्पण तथा उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्वान ब्राह्मणों को श्रीमद्भगवद्गीता एवं पंचांग भेंट स्वरूप प्रदान कर भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सर्व जय प्रकाश राय पुर्व प्रधान, विद्यासागर गिरी पूर्व प्रधान ,शिक्षक नेता नारायण उपाध्याय, शिक्षक नेता दिनेश चौधरी, कृपा शंकर राय उधरनपुर, मारुति कुमार राय एडवोकेट बिनोद राय, बिपुल राय, दिनेश चंद्र राय, कृष्णानंद राय भाजपा नेता, ओम नारायण प्रधान, रामनाथ ठाकुर, राज बिहारी राय, मिथिलेश राय, त्रिलोकी राय, ओमप्रकाश उपाध्याय, मनु उपाध्याय, हरेराम उपाध्याय, विजय शंकर उपाध्याय, ओंकारनाथ उपाध्याय, सीताराम उपाध्याय, धनंजय कुमार उपाध्याय, अंजनी उपाध्याय, गंगासागर उपाध्याय, अजेश उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारीगण एवं न्यास के पदाधिकारी, जिनमें प्रकाश राय (वीरपुर) एवं अरुण कुमार राय (सचिव, न्यासी – स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास, गाजीपुर) प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी राय ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र राय ‘मास्टर’ द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राय साहब के आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version