साइबर सेल गाजीपुर की बड़ी सफलता, यूपीआई फ्रॉड के 3.44 लाख रुपये लौटाए

गाजीपुर। साइबर सेल जनपद गाजीपुर के त्वरित और प्रभावी प्रयासों से यूपीआई के माध्यम से हुई साइबर धोखाधड़ी का शिकार बने शिकायतकर्ता अरुण कुमार पुत्र राजाराम यादव को बड़ी राहत मिली है। साइबर सेल ने उनके साथ फ्रॉड की गई 3,44,886 रुपये की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर निवासी अरुण कुमार के साथ यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड किया गया था। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही साइबर सेल जनपद गाजीपुर द्वारा तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में साइबर टीम ने त्वरित तकनीकी कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटे के भीतर दिनांक 01 जनवरी 2026 को पीड़ित के खाते में फ्रॉड की गई पूरी धनराशि वापस करा दी।

इस कार्रवाई में साइबर सेल के कर्मचारी कांस्टेबल शिवम सिंह, शुभम सिंह, विशाल एवं प्रेम शंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गाजीपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को त्वरित राहत देने के लिए चलाया जा रहा यह अभियान लगातार सफल साबित हो रहा है। साइबर सेल की इस उपलब्धि को आमजन के लिए एक बड़ी राहत और जागरूकता का संदेश माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version