सादात बीआरसी पर शासनादेश के विरोध में शिक्षक संगठन की 27 जून को बुलाई गई बैठक

गाजीपुर । सादात सरकार द्वारा शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों और विद्यालयों को बंद करने संबंधी जारी शासनादेश के विरोध में 27 जून को मध्याह्न 12 बजे से सादात बीआरसी पर बैठक आहूत की गई है। इसमें शिक्षक संगठन द्वारा यह शासनादेश वापस लेने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। सादात ब्लाक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ एवं अटेवा के पदाधिकारियों तथा सदस्यों की बैठक में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षाधिकारी सीताराम यादव को सौंपा जाएगा। उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार कश्यप, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव और अटेवा के ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने संगठन के सदस्यों से बीआरसी पर पहुंच कर बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version