सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह अंबेडकर पार्क में धूमधाम से सम्पन्न

गाजीपुर। प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती का भव्य आयोजन 3 जनवरी 2026 को अंबेडकर पार्क, गहली बसारिकपुर (महजिदिया), जनपद गाजीपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर सावित्रीबाई फुले जी को नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यम सर सहपरिवार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री राजीव रमण (अध्यापक), श्री अनंत कुमार (अध्यापक), श्री बिल्ला यादव, श्री हरेंद्र यादव (युवा समाजसेवी), श्री अजीत कुमार (संत कबीर पैथोलॉजी, बहलोलपुर) एवं श्री गौतम प्रजापति (अनन्या वस्त्रालय, बहलोलपुर) मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन आदरणीय श्री पारस नाथ मास्टर साहब, आदरणीय श्री नागेश्वर जी एवं आदरणीय श्री इंद्रदेव जी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी वकील कुमार राव ने किया।

इस अवसर पर सहयोगकर्ताओं के रूप में श्री अरविंद कुमार (अध्यापक), श्री जितेंद्र कुमार (बीएसएफ जवान), श्री राजीव रमण (अध्यापक), श्री अनंत कुमार (अध्यापक), श्री नागेंद्र यादव (आईटीबीपी जवान) एवं डॉ. तरुण कुमार का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में शिवरतन, सुशील सूर्यवंशी, अभिषेक, श्रीकांत, गोपाल, अवधेश, राजेश, उमेश, गोविंद, रोशन, अंकित, शिवशंकर, विजय, उत्तम सहित अनेक युवा साथी, माताएं, बहनें एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी सम्मानित अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी के विचार आज भी समाज को शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में निरंतर प्रेरित करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version