हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

गाजीपुर । सादात बहरियाबाद के आराजी कस्बा स्वाद में रविवार शाम एक दुखद घटना सामने आया। खेत से चारा लाने के दौरान 25 वर्षीय अखिलेश यादव की टूटकर गिरे हाइटेंशन तार की चपेट में आने से जान चली गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बहरियाबाद पानी टंकी तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जर्जर तारों को बदलने के लिए कई बार आवेदन किया गया, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी बेपरवाह बने हुए हैं, यह घटना इसी का नतीजा है।बहरियाबाद थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजनों ने शव देने से मना कर दिया। बाद में सीओ अनिल कुमार सिंह और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब एक घंटे चला जाम समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक अखिलेश यादव दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। उनके पिता दिनेश यादव छोटी सी गोमती में पान की दुकान चलाते हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version