अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक संपन्न

गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग गाजीपुर की बैठक कैम्प कार्यालय बीकापुर में संपन्न हुआ, जिसमें ग्राम पंचायत स्तर हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने पर जोर दिया गया, बैठक की अध्यक्षता कर रहे, अंतर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष श्री डी0के0 श्रीवास्तव ने जनपदीय,व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिंदू रक्षा के लिए हर ग्राम पंचायत स्तर पर हनुमान चालीसा केंद्र करना है जो मंगलवार या शनिवार को सांय को संचालित किया जाना अतिआवश्यक है,जिससे धर्म व समाज की रक्षा किया जा सकता है, उन्होंने हिन्दूओं की घटती आबादी,जनसंख्या जनसंख्या नियंत्रण क़ानून देश के लिए ज्वलंत व सामाजिक मुद्दे हैं,संगठन का सिर्फ एक उद्देश्य है, कि समृद्ध, सुरक्षा, सम्मान,स्वास्थ्य को लेकर जनपद में सामुहिक हनुमान चालीसा केंद्र चलाया जा रहा है, जनपद गाजीपुर को डॉ0प्रवीण भाई तोगड़िया जी द्वारा एक हजार हनुमान चालीसा केंद्र चलाने लक्ष्य निर्धारित किया गया है,जिसे इस वर्ष पूर्ण कर लिया जयेगा । बैठक में नागेश सिंह,रमेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, कन्हैया उपाध्याय, अमित केशरी,सूर्यभान पांडेय, सिद्धार्थ सिंह,प्रदीप विश्वकर्मा गोविंद विश्वकर्मा,राज पाण्डेय, मिथिलेश राजभर, कमलेश यादव,पारस पाल, मुन्नी विश्वकर्मा, हर्ष चौबे,शिवम आदि लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version