By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: अंधऊ बुलडोजर कार्रवाई के बाद सपा सांसद अफजाल अंसारी पहुंचे पीड़ितों के बीच, बोले – इंसाफ दिलाकर रहेंगे
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > अंधऊ बुलडोजर कार्रवाई के बाद सपा सांसद अफजाल अंसारी पहुंचे पीड़ितों के बीच, बोले – इंसाफ दिलाकर रहेंगे
Afzal Ansari
गाजीपुर

अंधऊ बुलडोजर कार्रवाई के बाद सपा सांसद अफजाल अंसारी पहुंचे पीड़ितों के बीच, बोले – इंसाफ दिलाकर रहेंगे

Sonu sharma
Last updated: July 1, 2025 5:01 pm
Sonu sharma
Published: July 1, 2025
Share
SHARE
afzal ansari7446139168205497410
अंधऊ बुलडोजर कार्रवाई के बाद सपा सांसद अफजाल अंसारी पहुंचे पीड़ितों के बीच, बोले - इंसाफ दिलाकर रहेंगे 3

गाजीपुर । अंधऊ हवाई अड्डे की ज़मीन पर रक्षा संपदा विभाग द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के बाद सियासत और तेज़ हो गई है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी खुद पीड़ित गांव पहुंचे और बेघर लोगों से मुलाकात की। अफजाल अंसारी ने कार्रवाई को पूरी तरह गैरकानूनी और अमानवीय करार देते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा, “बिना किसी नोटिस के लोगों को उजाड़ा गया। यह पूरी प्रक्रिया असंवैधानिक है। हम इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे। लेकिन इन बेघर हुए गरीब परिवारों को न्याय दिला कर ही रहेंगे।”सांसद ने मौके पर मौजूद मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है और उन्होंने इस दिन को पीड़ितों के दुख में शामिल होकर मनाया है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यही सच्ची शुभकामना है कि मैं उनके बताये रास्ते पर चलकर पीड़ितों के साथ खड़ा हूं।”अफजाल अंसारी ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, “अभी अद्रा नक्षत्र चल रहा है, ऐसे समय में तो एक चिड़िया का घोंसला भी नहीं छुआ जाता, लेकिन सरकार ने तो पूरा गांव उजाड़ दिया। यह सरकार अब हर सीमा पार कर चुकी है। ऊपर वाला सब देख रहा है और जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी।”उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब यह जमीन सरकारी थी, तो फिर यहां सरकारी योजनाओं के तहत बने घर, पंचायत भवन और स्कूलों की अनुमति कैसे मिली? उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।सपा नेता आज़म खान की पत्नी के बयान पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि, “अखिलेश यादव आज़म खान की बहुत चिंता करते हैं। वे आज भी समाजवादी पार्टी के बड़े नेता हैं। मीडिया इस मुद्दे को नमक-मिर्च लगाकर पेश कर रही है, लेकिन इससे न समाजवादियों पर असर पड़ेगा और न ही मुसलमानों पर।”इटावा में कथावाचकों के साथ हुई बदसलूकी पर भी अफजाल अंसारी ने प्रतिक्रिया दी और कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले ऐसा नहीं था। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि महाभारत की पटकथा मुसलमान लेखक राही मासूम रज़ा ने लिखी थी और अर्जुन का किरदार फिरोज़ खान ने निभाया था। जनता सब समझ रही है।”अभास अंसारी की विधायकी पर उन्होंने भरोसा जताया और कहा कि, “हम अदालत में गए हैं और मुझे विश्वास है कि इंसाफ जरूर मिलेगा, जैसे मुझे मिला था।”ओमप्रकाश राजभर पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने हंसते हुए कहा, “अब उनके बारे में मुझसे कोई टिप्पणी मत कराइए।”सांसद अफजाल अंसारी के इस दौरे से यह साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी अब इस मुद्दे को पूरी ताकत से उठाने जा रही है। विपक्ष सरकार पर दबाव बना रहा है, जबकि प्रशासन फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताने की कोशिश कर रहा है।

advertisement
समता पीजी कॉलेज सादात के रासेयो शिविरार्थी मलिन बस्ती में साफ सफाई कर बहा रहे पसीना
भांवरकोल ब्लाक परिसर में चला स्वच्छता पखवाड़ा अभियान
गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया गणतन्त्र दिवस
अगलगी प्रभावित परिवारों में किया गया कम्बल वितरण
क्रिसमस और नववर्ष पर आबकारी विभाग अलर्ट, होटल-रेस्तरां का औचक निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

“डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”

avinash yadav
avinash yadav
September 9, 2024
प्रमुख प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत
विद्युत विभाग में हो रहे निजीकरण के विरोध में डीएम ने उच्चअधिकारियों के साथ की बैठक
चोचकपुर मेले में हुड़दंग मचाने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस द्वारा होगी सख्त कार्रवाई
समस्त विश्वकर्मा बंधुओ को जंगीपुर थाने में बैठा दिया गया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?