By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    “कितनी भी कोशिश कर लो… प्रधान ही रहेंगे प्रशासक” : ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    June 4, 2026
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: क्रिसमस और नववर्ष पर आबकारी विभाग अलर्ट, होटल-रेस्तरां का औचक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > क्रिसमस और नववर्ष पर आबकारी विभाग अलर्ट, होटल-रेस्तरां का औचक निरीक्षण
WhatsApp Image 2025 12 23 at 8.07.48 PM
गाजीपुर

क्रिसमस और नववर्ष पर आबकारी विभाग अलर्ट, होटल-रेस्तरां का औचक निरीक्षण

Avinash
Last updated: December 23, 2025 8:09 pm
Avinash
Published: December 23, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर। आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष के पर्व को देखते हुए जनपद में आबकारी विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने आबकारी विभाग के समस्त स्टाफ के साथ जिले के विभिन्न होटल एवं रेस्तरां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान अवैध शराब परोसने और आबकारी नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी रोक लगाना रहा।

advertisement

निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी ने होटल व रेस्तरां संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 24 एवं 25 दिसंबर (क्रिसमस) तथा 30 एवं 31 दिसंबर (नववर्ष) के अवसर पर बिना वैध लाइसेंस के किसी भी प्रकार की शराब परोसना पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि आबकारी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

advertisement

इसी क्रम में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश डॉ. आदर्श सिंह द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 24 व 25 दिसंबर तथा 30 व 31 दिसंबर को फुटकर शराब की दुकानों के संचालन समय में एक घंटे की वृद्धि की गई है। इन तिथियों में जनपद की सभी फुटकर शराब की दुकानें प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक खुली रहेंगी, जिससे उपभोक्ताओं को निर्धारित समय में सुविधा मिल सके।

advertisement

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि संचालन समय में दी गई यह छूट केवल निर्धारित तिथियों के लिए ही मान्य होगी। सभी लाइसेंसधारकों को नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित दुकानदारों व संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2025 12 23 at 8.07.48 PM
क्रिसमस और नववर्ष पर आबकारी विभाग अलर्ट, होटल-रेस्तरां का औचक निरीक्षण 13
आग की त्रासदी के बाद बिंद बस्ती में मानवता का सहारा
शेरपुर में अगलगी प्रभावित परिवारों से मिले बलिया सांसद सनातन पांन्डेय, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध, दूसरी शादी करते पकड़ा गया आरोपी सिपाही
जिला आर्म रेसलिंग संगठन के तत्वाधान में स्टेट सिलेक्शन प्रतियोगिता संपन्न
शिक्षकों ने सरकार से टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने की मांग, शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन 
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251217 WA0338
गाजीपुर

बहरियाबाद में अष्टधातु की मूर्ति के नाम पर की ठगी, ठग गिरफ्तार

Sonu sharma
Sonu sharma
December 17, 2025
हर बच्चा स्कूल चलेगा: सादात में गूंजे शिक्षा के नारे, निकली विशाल रैली
गाजीपुर : भू-माफिया ने पत्रकार की जमीन पर रात में शौचालय बनवाया, जान से मारने की धमकी का आरोप
चट्टान की तरह दृढ़ थे शास्त्री जी – अरूण कुमार श्रीवास्तव
उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ गाजीपुर की द्विवर्षिक अधिवेशन/सम्मेलन 1 मार्च
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?