By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: मनरेगा खत्म करने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > मनरेगा खत्म करने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
IMG 20251222 WA0305
गाजीपुर

मनरेगा खत्म करने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

Sonu sharma
Last updated: December 22, 2025 4:03 pm
Sonu sharma
Published: December 22, 2025
Share
SHARE
img 20251222 wa03061864074627808949664
मनरेगा खत्म करने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन 13

गाजीपुर। भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने, निरस्त करने और इसके नाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने की साजिश के खिलाफ जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को सरजू पांडे पार्क से जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जोरदार एवं उग्र प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत गाजीपुर के कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा कोई साधारण योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और वंचितों का संवैधानिक अधिकार है। इसे कमजोर करना गरीबों से काम का अधिकार छीनकर उन्हें केंद्र सरकार की दया पर निर्भर बनाने की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने का प्रयास भाजपा-आरएसएस की गांधी-विरोधी, श्रम-विरोधी और जनविरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा, कि भाजपा सरकार गरीबों की रोटी, मजदूरों के हक और ग्रामीणों के सम्मान पर सीधा हमला कर रही है। मनरेगा को खत्म करने की साजिश अमीर मित्रों को खुश करने और गरीबों को और गरीब बनाने की नीति का हिस्सा है। कांग्रेस पार्टी इस गांधी-विरोधी सरकार को ग्रामीण भारत के अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस को गांधी जी के नाम से डर लगता है, क्योंकि गांधी जी सत्य, समानता और संघर्ष के प्रतीक हैं। मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाना उनके विचारों को मिटाने की नाकाम कोशिश है। भाजपा सरकार बताए कि उसे मजदूरों के अधिकार से इतनी नफरत क्यों है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करना संविधान की आत्मा पर हमला है। भाजपा सरकार सामाजिक न्याय, समानता और गरीब कल्याण की अवधारणा को समाप्त करना चाहती है। गांधी जी का नाम हटाकर यह सरकार देश के इतिहास और मूल्यों को मिटाने का असफल प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस और देश की जनता कभी सफल नहीं होने देगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो कांग्रेस पार्टी गांव-गांव और सड़क-सड़क व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी। इसके पश्चात कांग्रेस जनों ने सादात ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवपूजन राजभर जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष मारकंडेय सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राम नगीना पांडे, हनुमान सिंह यादव, विद्याधर पांडे, महबूब निशा, शशि भूषण राय, अजय दुबे, आलोक यादव, राशिद, कृष्णा तिवारी, राजेश उपाध्याय, मुसाफिर बिंद, कमलेश्वर शर्मा, सुधांशु तिवारी, सदानंद गुप्ता, सीताराम राय, वीरेंद्र राय, कुंदन खरवार, विंध्याचल कुशवाहा, सुमन चौबे, शंभू कुशवाहा, अवधेश भारती, जफरुल्लाह अंसारी, महेंद्र कुशवाहा, कुद्दुस अंसारी, अहमद कमाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

advertisement
जामिया बहरुल उलूम बहरियाबाद में धूमधाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस
छत्रसाल सिंह को मिली अंग्रेजी विषय में डॉक्टरेट की उपाधि
रक्तदान कर मनाया गया हजरत इमाम हुसैन का जन्मदिन
गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में बाउंसरों का आतंक, मरीज और परिवार की पिटाई का वीडियो वायरल
शेरपुर में अंधेरों की रोशनी बने समाजसेवी अभिजीत राय “हिमांशु”, ग्रामीणों ने किया सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260222 WA0549
गाजीपुर

होलाष्टक पर आनंद भवन में सजा होली मिलन, जमीन विवाद पर आनंद सिंह ने अफवाहों को बताया निराधार

Sonu sharma
Sonu sharma
February 22, 2026
चार पहिया वाहन पलटने से ड्राइवर सहित चार लोग घायल
गाजीपुर: गोविंदपुर में युवाओं ने अनोखे अंदाज़ में मनाई माता सावित्रीबाई फुले की जयंती
पुलिस टीम पर हमला कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर किया गिरफ्तार
गाजीपुर–विजयीपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा, 31 दिसंबर को होगा लोकार्पण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?