अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-08 एवं 09 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

गाजीपुर।  जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला गाजीपुर के निर्देशानुसार अवगत कराना है कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, राजातालाब, वाराणसी में शैक्षिक सत्र 2027-28 हेतु कक्षा-08 एवं कक्षा-09 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त विद्यालय में कुल 140 सीटें (70 बालक एवं 70 बालिकाएं) उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए जनपद गाजीपुर सहित वाराणसी, जौनपुर एवं चंदौली के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया दिनांक 20.11.2026 से प्रारम्भ हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइटupbocw.in पर ऑनलाइन निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय, सिकंदरपुर मोड़, शास्त्रीनगर, गाजीपुर, जिला प्रवेश कार्यालय/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से भी प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं। पात्रता एवं आवश्यक शर्तें के अनुसार अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिक कार्ड धारक, जिसकी पंजीकरण सदस्यता अवधि न्यूनतम 03 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो, कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चे, जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीकरण हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे, कक्षा-08 एवं कक्षा-09 में प्रवेश हेतु निर्धारित जन्मतिथि के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थी ही पात्र होंगे, पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवार के अधिकतम दो बच्चे ही पात्र होंगे, सभी वर्गों के लिए आरक्षण नियमानुसार लागू होगा। आयु में कोई छूट अनुमन्य नहीं है। लाभार्थी द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2027, सायं 05.00 बजे तक मान्य रहेगा, प्रवेश परीक्षा की तिथि 31 जनवरी 2027 दिन (रविवार), परीक्षा का समय रू प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक। प्रवेश पत्र 20 जनवरी से 25 जनवरी 2027 के मध्य पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकेंगे। उन्होने जनपद गाजीपुर के समस्त पात्र अभिभावकों से अपील किया है कि वे निर्धारित समयावधि में अपने बच्चों का आवेदन कराकर इस योजना का लाभ उठाएं। प्रवेश परीक्षा वाराणसी मंडल के अंतर्गत संबंधित जनपदों में आयोजित की जाएगी। कक्षा-06 के अभ्यर्थियों को टेस्ट में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंक गणित परीक्षण एवं भाषा परीक्षण का होगा तथा दुसरे सिफ्ट में कक्षा-09 के अभ्यर्थियों को टेस्ट में अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, और विज्ञान सम्मिलित रहेगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version