By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: कड़ाके की ठंड में अति प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा कंबल वितरण, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > कड़ाके की ठंड में अति प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा कंबल वितरण, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत
IMG 20260111 WA0267
गाजीपुर

कड़ाके की ठंड में अति प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा कंबल वितरण, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत

Sonu sharma
Last updated: January 11, 2026 5:58 pm
Sonu sharma
Published: January 11, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए अति प्राचीन रामलीला कमेटी (हरिशंकरी) के तत्वावधान में आज रविवार दिनांक 11 जनवरी को लंका मैदान प्रांगण में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यह सामाजिक कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें तीन सौ से अधिक गरीब, वंचित और शोषित लोगों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण के लिए पहले से ही आधार कार्ड के माध्यम से लगभग साढ़े तीन सौ जरूरतमंदों का पंजीकरण किया गया था, जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजीपुर जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रभात कुमार जी उपस्थित रहे, उन्होंने कंबल वितरण से पूर्व उपस्थित लोगों के साथ मातृशक्ति को संबोधित करते हुए उन्हें समाज का निर्माता बताया और परिवार को संस्कार देने में माता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ की विचारधारा के अनुरूप सामाजिक न्याय, सेवा भावना और जल संरक्षण जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के क्षेत्रीय सभासद अशोक मौर्य एवं परवेज अहमद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। मंच संचालन के दौरान मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा) ने बताया कि अति प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा इससे पूर्व भी पिछले रविवार को लंका सभागार में 500 गरीब और वंचित लोगों को कंबल वितरित किए गए थे। कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष गोपाल जी पांडे, कमेटी के सदस्य और जनपद के शासकीय अधिवक्ता अजय पाठक, सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह, पंडित लव त्रिवेदी, ओम नारायण सैनी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, मनोज तिवारी, मयंक तिवारी सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी ने किया, जबकि अध्यक्षता विनय कुमार सिंह ने की।

advertisement

advertisement
हत्या के बीस दिन बाद नामजद हत्यारोपी गिरफ्तार ,कोर्ट में पेश करते हुए भेजा जेल
वीर बहादुर सिंह प्राचार्य परिषद की कुलपति से की शिष्टाचार मुलाकात
प्रख्यात हास्य कवि डॉ.अशोक राय अज्ञान की माता के निधन पर साथी कवियों, साहित्यकारों ने जताया शोक
ट्रिपल मर्डर का आरोपी फरार बेटा गिरफ्तार, मां-बाप और बहन की हत्या में था वांछित
ठंड में कंबल पाकर खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

5 हजार घुस लेते एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Sonu sharma
Sonu sharma
October 18, 2024
चौकी इंचार्ज मच्छटी ने मलिन बस्ती में मनाई दिवाली, बच्चों को दिया उपहार
उपकेंद्र प्रकाशनगर के इन फीडरो की बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
शौचालयों की क्रियाशीलता से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?