By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: काशी एक्सप्रेस (15018) में बम मिलने के अफवाह से मची अफरा तफरी, औड़िहार में ढाई घंटे रोककर ट्रेन में की गई तलाशी
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > काशी एक्सप्रेस (15018) में बम मिलने के अफवाह से मची अफरा तफरी, औड़िहार में ढाई घंटे रोककर ट्रेन में की गई तलाशी
IMG 20250218 WA0207
गाजीपुर

काशी एक्सप्रेस (15018) में बम मिलने के अफवाह से मची अफरा तफरी, औड़िहार में ढाई घंटे रोककर ट्रेन में की गई तलाशी

Sonu sharma
Last updated: February 19, 2025 5:17 am
Sonu sharma
Published: February 18, 2025
Share
SHARE
img 20250218 wa02082161961715850420331
काशी एक्सप्रेस (15018) में बम मिलने के अफवाह से मची अफरा तफरी, औड़िहार में ढाई घंटे रोककर ट्रेन में की गई तलाशी 3

गाजीपुर । गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) को जाने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस में बम की खबर से यात्रियों सहित रेलवे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बम की खबर मिलते ही ट्रेन को औड़िहार जंक्शन स्टेशन पर करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा।ट्रेन में बम मिलने की सूचना पर फौरन ही अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, सैदपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सहित वाराणसी परिक्षेत्र के असिस्टेंट कमांडर एनएम यादव सहित अन्य अधिकारी औड़िहार रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। जीआरपी, आरपीएफ, सिविल पुलिस की स्वान टीम और बम बीडीएस टीम द्वारा करीब ढाई घंटे तक ट्रेन की एक एक बोगी में सघन चेकिंग की गई। इस दौरान चेकिंग टीम को कोई आपत्तिजनक वस्तु और ना ही कोई संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिससे बम मिलने की सूचना महज अफवाह साबित हुई। इसके बाद ट्रेन को वाराणसी की तरफ रवाना किया गया।
दरअसल गोरखपुर से मुंबई की ओर की जाने वाली 15018 गोरखपुर लोकमान्य तिलक काशी एक्सप्रेस मंगलवार को जैसे ही दुल्ल्हपुर स्टेशन पहुंचने वाली थी तभी किसी अज्ञात द्वारा कंट्रोल रूम प्रयागराज को फोन करके उक्त ट्रेन में बम होने की सूचना दी गई। इसके बाद प्रयागराज कंट्रोल द्वारा तत्काल जीआरपी दुल्लहपुर को ट्रेन में बम होने सूचना दी गई। तत्काल प्रभाव से हरकत में आए जीआरपी प्रभारी राजकपूर सिंह द्वारा जखनिया स्टेशन पर अलर्ट करते हुए ट्रेन मे चेकिंग अभियान चालू कराया गया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से गाज़ीपुर पुलिस से संवाद साधा गया। इसके बाद ट्रेन औड़िहार स्टेशन पहुंचने से पहले ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ और पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस की छह टीम गठित की गई। औड़िहार जंक्शन स्टेशन पर काशी एक्सप्रेस के पहुंचते ही पहले से गठित टीम द्वारा ट्रेन के बाइस बोगियो में तत्काल रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की सतर्कता से बिना किसी को जानकारी दिए ट्रेन में बैठे सभी पैसेंजरों को ट्रेन से निचे उतार कर एक-एक लोगों की आधार व उनके सामानो की चेकिंग की गई। चेकिंग के बाद ट्रेन में बम रखे होने की सूचना गलत निकली। बम मिलने की खबर से ट्रेन करीब तीन घंटे की देरी से वाराणसी स्टेशन के लिए रवाना हुई। इस पूरी कार्रवाई से ट्रेन में सवार यात्रियों सहित स्टेशन पर मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं पुलिस प्रशासन ट्रेन में बम की झूठी सूचना देने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

advertisement

advertisement
चार गोबंशों के साथ दो पशु तस्कर धराए
गाजीपुर : द ब्राइट सुपर फ्यूचर एकेडमी का हुआ उद्घाटन
मौनी अमावस्या पर ददरी गंगा घाट समेत अन्य गंगा घाटों पर ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
अटल शौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा श्रृषि पंचमी व्रत
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया नमन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250827 WA0269
गाजीपुर

चयनित महिलाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र, खिल उठे चहरे  : राज्य सभा सांसद

Sonu sharma
Sonu sharma
August 27, 2025
चंदनी पब्लिक स्कूल में साप्ताहिक खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू
पुरानी पेंशन बहाली के लिए जनपद के कर्मचारियों ने निकली मोटर साइकिल रैली
छात्रवृत्ति में बायोमेट्रिक के नाम पर हो रही अवैध वसूली
एशियाई फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया वार्षिक उत्सव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?