By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामला: पांच आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामला: पांच आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित
Ghazipur Samachar logo 2
गाजीपुरHome

कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामला: पांच आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित

Avinash
Last updated: January 16, 2026 9:07 pm
Avinash
Published: January 16, 2026
Share
SHARE

11.50 करोड़ की अवैध खरीद-फरोख्त, संपत्ति जब्ती की तैयारी में पुलिस

advertisement

गाजीपुर। कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के एक बड़े मामले में गाजीपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने इस प्रकरण में वांछित पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है और विभिन्न संबंधित विभागों से समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

advertisement

इस मामले में अब तक एक आरोपी सर्वांश वर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में करोड़ों रुपये की कोडीन युक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। औषधि निरीक्षक बृजेश मौर्य की तहरीर पर 23 नवंबर को छह मेडिकल फर्मों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

advertisement

जांच में खुलासा हुआ कि इन फर्मों द्वारा झारखंड के हटिया (रांची) स्थित पुराने औद्योगिक क्षेत्र से कुल 7,82,800 सीसी कोडीन युक्त कफ सिरप की खरीद की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच के दौरान जिन पतों पर इन फर्मों का संचालन दर्शाया गया था, वहां कोई भी फर्म अस्तित्व में नहीं पाई गई।

इन आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम

  • अमित सिंह – प्रोप्राइटर, मेसर्स अंश मेडिकल एजेंसी, जखनिया
  • निलेश कुमार श्रीवास्तव – प्रोप्राइटर, मेसर्स शुभम फार्मा, खानपुर
  • शुभम सिंह – प्रोप्राइटर, नित्यांश मेडिकल एजेंसी, मंझनपुर
  • दयाराम सिंह – प्रोप्राइटर, मेसर्स मौर्या मेडिकल स्टोर, गोराबाजार पीरनगर
  • राहुल यादव – प्रोप्राइटर, राधिका मेडिकल एजेंसी, नंदगंज

पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने मेसर्स शुभम फार्मा, खानपुर के संचालक नीरज श्रीवास्तव के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इसके साथ ही आव्रजन और सीमा नियंत्रण एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।

सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न
जननायक बिंदरत्न बाबूराम की मनाई गई 15वीं पुण्यतिथि
राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन की बैठक सम्पन्न
इनामी :  कुश्ती – दंगल प्रतियोगिता में पहलवानो के दांव-पेंच देखने उमड़ा जन सैलाब
रौजा में कब्रिस्तान की भूमि को लेकर विवाद गहराया, सपा नेताओं संग डीएम से मिला मुस्लिम समुदाय
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2026 01 12 at 7.59.22 PM
गाजीपुर

मानवता की मिसाल बनीं पुनीता सिंह खुशबू, तीन बेसहारा बच्चों को गोद लेकर शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का लिया संकल्प

Avinash
Avinash
January 12, 2026
बाइक सवार बदमाशों ने लूटी सोने की चेन और मोबाइल, एसपी सिटी ने किया बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का दावा
विश्वविद्यालय परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए
गाजीपुर : “जिंदा शहीद” स्व. सीताराम राय की शेरपुर में मनाई गई पुण्य तिथि, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
फर्जी आईडी से आयुष्मान कार्ड बनाने वाला गिरोह बेनकाब, STF ने 7 आरोपियों को दबोचा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?