गाजीपुर: कासिमाबाद में फायर स्टेशन की मांग, यूनाइटेड मीडिया ने सौंपा मांग पत्र

गाजीपुर: कासिमाबाद में फायर स्टेशन स्थापित कराने की उठी मांग, यूनाइटेड मीडिया ने सौंपा मांग पत्रजिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को सौंपा पत्र, जनसुरक्षा का उठाया मुद्दागाजीपुर। तहसील कासिमाबाद क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवीन फायर स्टेशन स्थापित कराने की मांग उठाई गई है। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गाजीपुर को मांग पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।मांग पत्र में कहा गया कि कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में बड़ी संख्या में गांव, कस्बे, घनी आबादी वाली बस्तियां और कृषि क्षेत्र हैं। आग लगने की घटना के दौरान दमकल वाहन समय से नहीं पहुंचने पर किसानों की फसल, खलिहान, मकान, दुकान और अन्य संपत्तियों को भारी नुकसान हो सकता है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में आगजनी का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में स्थानीय स्तर पर अग्निशमन सेवा की उपलब्धता बेहद जरूरी है।जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने मांग की कि कासिमाबाद में फायर स्टेशन स्थापित होने से आसपास के गांवों और कस्बों में दमकल सेवाएं कम समय में पहुंच सकेंगी। इससे आग पर शीघ्र काबू पाने और जन-धन की हानि रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने जनहित एवं क्षेत्र की भौगोलिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फायर स्टेशन की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता,प्रतिनिधिमंडल में उपेंद्र यादव, नीरज यादव, कृपा शंकर यादव, अविनाश यादव और राजकुमार मौर्य शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जनसुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version