गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व )/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता कर बताया की आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत सभी विधान सभा क्षेत्रों में और जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पर ईडीसी केंद्र (EDC Center, ईवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर) खोले गए हैं, जहां पर ईवीएम रखी गई है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की जागरूकता एवं प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक ईडीसी केंद्र पर पर दो-दो कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। कोई भी जागरूक मतदाता / व्यक्ति वहां आकर मतदान की प्रक्रिया को समझ सकता है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल सात विधान सभा हैं, हर विधान सभा स्तर पर सात पीडीसी केंद्र खोले गए हैं और एक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर केंद्र को मिलाकर कुल आठ ईडीसी केंद्र खोले गए हैं। यह केंद्र सदर तहसील, जखनियां, सैदपुर, मोहम्मदाबाद सहित सभी तहसीलों में संचालित हैं।*ईडीसी केंद्र पर क्या जानकारी दी जाएगी -*- ईवीएम से किस तरह मतदान किया जाता है।- मतदान के दौरान ईवीएम किस तरह दिखती है।- मतदान करते समय VVPAT लगा होता है, VVPAT में पर्ची दिखेगी।- जिस प्रत्याशी को आप वोट डालेंगे, उसी की पर्ची आपको पड़ती हुई दिखेगी।- बैलेट यूनिट पर वोट डालने के लिए बटन दबाने के बाद VVPAT में पर्ची कैसे दिखती है, इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। इसी को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि जो भी तहसील में जाएं या जिला निर्वाचन कार्यालय पर आएं, वहां आकर मतदान की प्रक्रिया को देखें और सीखें। उन्होंने बताया कि आगामी 21 और 22 नवंबर को मतदाता अभियान के अंतर्गत *विशेष बूथ दिवस* रखे गए हैं। इन दोनों दिनों में सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ / मतदान केंद्र पर रहेंगे। सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म भरकर अपने जो नाम छूटे हैं, उनको जुड़वाएं। महिलाओं के वोट बहुत छूटे हैं, जेंडर रेश्यो कम है। इसलिए जो महिलाएं मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाई हैं, वे अपना फॉर्म भरकर बीएलओ को दे दें। मतदाता ऑनलाइन भी अपना फॉर्म भर सकते हैं। सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि *ECI की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपना फॉर्म भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।*


