गाजीपुर के नवीन राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

त्रिलोकी नाथ राय

भावरकोल/गाजीपुर। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के शेरपुर खुर्द निवासी नवीन राय को वाराणसी में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल वालीबाल चैम्पियनशिप के लिए भारतीय रेलवे वालीबाल टीम का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

नवीन राय वर्तमान में बीएलडब्ल्यू (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) में कार्यालय अधीक्षक (सिविल कार्यालय) के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे भारतीय रेलवे वालीबाल टीम के कोच के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही वे वर्तमान समय में जिला वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव के पद पर भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से हरिहर राय, डॉ. राधेश्याम राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, डॉ. आलोक राय, अमृत राय (रेलवे), सुशील राय, पूर्व प्रधान लल्लन राय, शालीन राय, अजय राय, आनंद राय, मिथलेश राय, राजेश राय बागी, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू, आशीष राय सिंटू, विवेक राय, जय किशन राय, रामनारायण राय, अभिषेक राय, धनंजय राय, रूपेश राय, रूपेश यादव, जितेश राय, भानू राय सहित अनेक लोग शामिल रहे।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नवीन राय की यह उपलब्धि न केवल शेरपुर खुर्द बल्कि पूरे गाजीपुर जनपद के लिए गौरव का विषय है और इससे क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version