गाजीपुर: ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से लूटीं छह सोने की चेन, फायरिंग कर फरार

गाजीपुर। शहर के बंशीबाजार स्थित संगिनी ज्वेलर्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। ग्राहक बनकर दुकान में घुसे दोनों युवक ज्वेलरी देखने के बहाने छह सोने की चेन लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।ज्वेलरी देखने के बहाने दुकान में घुसेदुकानदार संजय वर्मा के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6:30 बजे दो अज्ञात युवक ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान में आए। दोनों ने आभूषण देखने के लिए कहा। इसी दौरान मौका पाकर छह सोने की चेन लेकर भाग निकले। दुकानदार के अनुसार, वारदात के दौरान बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की।

एसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांचघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दुकान के अंदर जाकर दुकानदार से वारदात की जानकारी ली। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।वारदात के बाद दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version