गाजीपुर में आलू और धान किसानों के मुआवजे की मांग तेज, रोसा ने सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

गाजीपुर। आलू में लागत भी न निकलने और बारिश से धान के नुकसान की जांच कमेटी बनाने व भामाशाह योजना से मुआवजा दिलाने को लेकर रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) का मांगपत्र और सीडीओ के साथ वार्ता।आज 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी, गाजीपुर के नाम मांगपत्र सौंपा। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपजिलाधिकारी ध्रुव शुक्ला ने मांगपत्र लिया और माँगों पर बातचीत की।

इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), गाजीपुर के साथ भी बैठक हुई।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे डॉ. शम्मी कुमार सिंह (विधानसभा प्रभारी, जंगीपुर – रोसा) ने कहा कि आलू की खेती में प्रति बीघा करीब 20 हजार रुपये लागत आई है। इसके अलावा 15 हजार से 20 हजार रुपये जमीन का किराया और 6 महीने कोल्ड स्टोरेज में रखने का खर्च 400 रुपये प्रति क्विंटल पड़ा है, जबकि बाजार में आलू 250 से 300 रुपये प्रति क्विंटल ही बिक रहा है। कोल्ड स्टोरेज के खर्च के बराबर भी दाम नहीं मिल रहे, जिससे किसान अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। साथ ही बारिश से धान की फसल को भी नुकसान हुआ है।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को 4 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, जिसमें ये मांगें रखी गईं: * आलू और धान की फसल के नुकसान का सही आकलन करने के लिए अलग-अलग कमेटी बनाई जाए और उसकी रिपोर्ट शासन को भेजने के साथ सार्वजनिक की जाए। * आलू के नुकसान की भरपाई के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की भामाशाह योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि दी जाए। * बारिश से खराब हुई धान की फसल का सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाए।

* जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उन्हें बीमा कंपनियों से मुआवजा दिलाया जाए।छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि 15 दिन के अंदर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे।इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ गाजीपुर से प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग हुई। सभी बिंदुओं पर बातचीत के बाद सीडीओ ने मांगें पूरी करने का भरोसा दिलाया।इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में छात्रनेता शशांक उपाध्याय, आकाश चौधरी, विशाल कुमार (शोधार्थी), रजनीश राय, अभिषेक राय, सत्येन्द्र मौर्य, राकेश मौर्य (पूर्व उपाध्यक्ष),नितेश सिंह(बवाडे) समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version