गाजीपुर। जिला कषि अधिकारी गाजीपुर ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त कृषकों को अवगत कराना है कि जनपद में उर्परक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है, जिसमें यूरिया 36079 मै०टन, डी०ए०पी० 9170, एम०ओ०पी० 1675 मै०टन, एन०पी०के० 7298 मै०टन व एस०एस०पी० 3654 मै० टन उपलब्ध है। सहकारिता क्षेत्र में 3536 मै०टन व निजी क्षेत्र में 5634 मै०टन कुल 9170 मै०टन डी०ए०पी० उपलब्ध है। जिलाधिकारी महोदय, गाजीपुर के निर्देश के क्रम में प्राईवेट थोक उर्वरक उर्वरक विक्रेता के यहां उपलब्ध 649.85 मै०टन सहकारी समितियों को आवंटित किया गया है, जिसका वितरण कृषकों में नियमानुसार किया जायेगा। कृषक भाईयों को यह भी अवगत कराना है कि दो रैक डी०ए०पी० की जनपद के लिए मांग की गयी है। कृषक भाई वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय/प्रयोग करें, किसी भी दशा में आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का क्रय/ प्रयोग न किया जाय, आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग करने पर खेती की लागत में वृद्धि होती है। साथ ही साथ मृदा/पर्यावरण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद प्राप्त करने हेतु किसान भाई हरी खाद / कम्पोस्ट खाद / वर्मी कम्पोस्ट / नैनो डी०ए०पी० / नैनो यूरिया का प्रयोग करें। कृषक भाईयों को यदि उर्वरक मिलने में कोई समस्या है तो जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता अथवा उप जिलाधिकारी से सम्पर्क कर अपनी समस्या का निस्तारण तुरन्त करावें।


