गाजीपुर में देव डाइग्नोस्टिक लैब की पहल, घर से निःशुल्क ब्लड सैंपल कलेक्शन की सुविधा

गाजीपुर। आम लोगों को सुलभ और किफायती दरों पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शेखपुरा (निकट धर्मकांटा), रौजा गाजीपुर स्थित देव डाइग्नोस्टिक लैब लगातार अपनी सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में प्रयासरत है। लैब की ओर से मरीजों को निर्धारित शुल्क पर विभिन्न प्रकार की ब्लड जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।लैब के संचालक अरविन्द कुशवाहा ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य लोगों को उचित दरों पर बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और सामान्य परिवारों को भी स्वास्थ्य जांच कराने में सहूलियत मिल सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हीमोग्लोबिन, शुगर सहित विभिन्न प्रकार की ब्लड जांच निर्धारित दरों पर की जा रही हैं।उन्होंने विशेष रूप से बताया कि यदि किसी मरीज को घर से ब्लड सैंपल कलेक्शन कराने की आवश्यकता होती है, तो लैब की ओर से कर्मचारी भेजने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता। इससे बुजुर्गों, अस्वस्थ मरीजों और घर से बाहर जाने में असमर्थ लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।संचालक ने बताया कि भविष्य में मरीजों को और बेहतर सुविधाएं देने के लिए अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन सहित अन्य जांच सेवाएं भी शुरू करने की योजना है। इस दिशा में कर्मचारियों एवं संबंधित लोगों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर सेवाओं का विस्तार किया जा सके।उन्होंने यह भी बताया कि देव डाइग्नोस्टिक लैब की ओर से समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है। आगामी दीपावली के अवसर पर भी जनहित में स्वास्थ्य शिविर लगाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में कर्मचारियों के साथ चर्चा के बाद आगामी सात तारीख को शिविर आयोजित करने की योजना बनाई गई है।अरविन्द कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के लिए अधिक सुलभ बनाना ही उनकी प्राथमिकता है। किफायती जांच सुविधाओं के साथ सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version