गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया 77वां पीआरडी स्थापना दिवस, 88 जवान सम्मानित

गाजीपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, गाजीपुर के तत्वावधान में 77वां पीआरडी स्थापना दिवस समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 88 पीआरडी जवान, जिनमें 22 महिला जवान शामिल थीं, ने हिस्सा लिया।

परेड की सलामी नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल तथा परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा ने स्वीकार की। सलामी से पूर्व दोनों अतिथियों ने परेड का निरीक्षण किया।

5 दिसंबर 2025 से अभ्यास परेड का संचालन सर्व अखिलेश यादव, चंद्रकांत यादव, किशन चंद, रविशंकर प्रसाद, वकार खान, आंचल सिंह एवं सिंधुजा यादव (क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी) द्वारा किया गया। अभ्यास के लिए कुल चार टोलियाँ बनाई गई थीं।
परेड के सफल समापन पर टोली संख्या 1 प्रथम, टोली संख्या 2 द्वितीय और टोली संख्या 4 तृतीय स्थान पर रही।

परेड के बाद रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अनिल कुमार भारती की टीम विजेता और रामदयाल राम की टीम उपविजेता रही।

कार्यक्रम में शामिल सभी 88 पीआरडी जवानों को अंगवस्त्र और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अनुशासन बनाए रखने पर अनिल कुमार भारती, रामदयाल राम, अक्षय कुमार, बर्फ भारती और रेनू विश्वकर्मा को ट्रॉफी भी प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में पीआरडी जवानों के अनुशासन, मेहनत और बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने दोनों अतिथियों को बुके व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version