गाजीपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 16 दोपहिया वाहन बरामद

गाजीपुर। जिले में दोपहिया वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और जंगीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 27 और 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को जंगीपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर 15 दोपहिया वाहन, एक कटा हुआ इंजन और अन्य बाइक के पुर्जे बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सादात थाना क्षेत्र के कटया गांव निवासी प्रवेश राजभर (25), अतुल सिंह (29) और नीरज राजभर (26) के रूप में हुई है।

पुलिस का दावा है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में चोरी के वाहनों की बरामदगी हुई। गाजीपुर और वाराणसी में दर्ज हैं चोरी के मामलेपुलिस के मुताबिक, बरामद वाहनों में से कुछ के संबंध में गाजीपुर के कोतवाली, जंगीपुर, करंडा और सैदपुर थानों के अलावा वाराणसी के चौबेपुर थाने में भी चोरी के मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

बाइक के पार्ट्स अलग कर बेचने का आरोपपुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने आर्थिक लाभ के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी करने और उनके पुर्जे अलग-अलग करके बेचने की बात बताई है। हालांकि, इन तथ्यों का सत्यापन और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 450 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस संबंध में जंगीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।गाजीपुर पुलिस के अनुसार, यह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ हाल के वर्षों की बड़ी कार्रवाइयों में से एक है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version