गाजीपुर में मां-बेटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में मां-बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर की गई सनसनीखेज दोहरी हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड में नामजद 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोनू उर्फ परवेज को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर की रात धरवां गांव में मां-बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड के संबंध में नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नामजद आरोपी सोनू उर्फ परवेज पुत्र स्व. महमूद निवासी श्रीगंज, थाना नंदगंज पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।28 नवंबर को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस को मुखबिर से आरोपी की लोकेशन की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने नंदगंज पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास से देवापुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान आरोपी से मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए सदर अस्पताल गाजीपुर भेज दिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, मृतका का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़ बरामद किया है। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक औरंगजेब खान, कांस्टेबल जमील अंसारी, रोहित यादव, प्रदीप कुमार और मो. उमर शामिल रहे।रिपोर्ट कृपा शंकर यादव

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version