गाजीपुर। जनपद में दसवीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने गहमर थाने में तैनात सिपाही मोहित यादव पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने वीडियो जारी कर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, सिपाही ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए छात्रा पर फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।छात्रा के मुताबिक, करीब छह महीने पहले ट्रेन में उसकी मुलाकात सिपाही से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। छात्रा का आरोप है कि सिपाही ने शादी का भरोसा देकर उसका विश्वास जीता और बाद में निजी तस्वीरों व वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि सिपाही ने दूसरे लोगों के साथ उसका यौन शोषण कराया।
छात्रा ने दावा किया कि शिकायत के बाद उस पर समझौता करने और बयान बदलने का दबाव बनाया गया। उसने सिपाही पर परिजनों को धमकाने और जबरन कागज पर हस्ताक्षर कराने के आरोप भी लगाए हैं।दूसरी ओर, सिपाही मोहित यादव ने आरोपों को निराधार बताया है। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर के अनुसार, मामले की जांच कराई जा रही है।


