
गाजीपुर। रिटायर्ड पुलिस अधिकारी एवं रिटायर्ड आर्मी के जवानों को सिविल डिफेंस की टीम में प्राथमिकता से जोड़ा जाएगा। ईरज रजा (पुलिस अधीक्षक गाजीपुर जनपद ग़ाज़ीपुर में सिविल डिफेंस की टीम में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं सामाजिक क्षेत्र में जुड़े लोगों को जोड़कर एक शशक्त टीम बनाई जा रही है इसकी मीटिंग एवं ट्रेनिग अति शीघ्र होगी राकेश मिश्रा (एस पी सिटी गाजीपुर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश में सभी जिलों में नागरिक सुरक्षा की टीम का गठन हो रहा है ग़ाज़ीपुर में भी टीम का गठन हो गया है इसके चीफ वार्डेन पद पर सन्तोष कुमार वर्मा जी का नियुक्ति हो चुकी है बाकी सदस्यों का विस्तार कर जनवरी माह में सभी को ट्रेनिंग शेषन कराया जाएगा। विनोद जोशी (एस. डी. एम.) जिला कोऑर्डिनेटर सिविल डिफेंस गाजीपुर सिविल डिफेंस ग़ाज़ीपुर की टीम ने आज चीफ वार्डेन सन्तोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक एस पी सिटी,एस डी एम नोडल अधिकारी,सी ओ सिटी से मिलकर नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी और सिविल डिफेंस के दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ मे आकाशदीप, अनूप वर्मा,गौतम कुमार,विजय कुमार वर्मा, प्रमोद गुप्ता,राजेश सिंह,मनोज यादव,खुशी यादव,सारिका भारतीय उपस्थित थी।



