By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में SIR प्रक्रिया में बड़ी खामी, मुस्लिम मतदाताओं की जगह मैपिंग में दिखे गैर-मुस्लिम नाम
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > Home > गाजीपुर में SIR प्रक्रिया में बड़ी खामी, मुस्लिम मतदाताओं की जगह मैपिंग में दिखे गैर-मुस्लिम नाम
Ghazipur Samachar logo 1
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर में SIR प्रक्रिया में बड़ी खामी, मुस्लिम मतदाताओं की जगह मैपिंग में दिखे गैर-मुस्लिम नाम

Shakti
Last updated: December 14, 2025 8:39 pm
Shakti
Published: December 14, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान गाजीपुर जिले में एक गंभीर खामी सामने आई है। 2003 की मतदाता सूची के आधार पर की जा रही मैपिंग में मुस्लिम मतदाताओं के नाम की जगह गैर-मुस्लिम नाम दिखाई देने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया, जिस पर निर्वाचन अधिकारियों ने त्रुटि सुधार का आश्वासन दिया है।

advertisement

गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR प्रक्रिया की अंतिम तिथि को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले यह तिथि 11 दिसंबर निर्धारित थी। इस प्रक्रिया में वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाया गया है, ताकि पुराने मतदाताओं का सत्यापन आसानी से किया जा सके।

advertisement

इसी क्रम में गाजीपुर के बूथ संख्या 208 से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां अरमान अली का परिवार, जो कि कई वर्षों से उसी स्थान पर निवास कर रहा है और जिनके परिवार के लगभग 25 सदस्यों के नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज हैं, SIR प्रक्रिया से वंचित रह गया। परिवार को बीएलओ द्वारा SIR प्रपत्र भी उपलब्ध कराए गए थे, जिन्हें सही तरीके से भरकर जमा कर दिया गया।

advertisement

हालांकि, जब बीएलओ द्वारा मैपिंग की प्रक्रिया शुरू की गई तो यह पाया गया कि प्रपत्र पर दर्ज नाम मैपिंग में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, बल्कि उनकी जगह अन्य (गैर-मुस्लिम) नाम दिखाई दे रहे हैं। इस गड़बड़ी के कारण पूरे परिवार का SIR पूरा नहीं हो सका, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गए।

समस्या को लेकर पीड़ित परिवार समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचा, जहां जिला अध्यक्ष गोपाल यादव और समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शौर्या सिंह ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपर निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी।

अपर निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने पीड़ितों को लिखित शिकायत के साथ कार्यालय बुलाया और समस्या को समझने के बाद उसे दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कुछ दुर्लभ मामलों में इस तरह की तकनीकी त्रुटियां सामने आती हैं। ऐसे मामलों में मतदाता विवरण को एडिट करने का विकल्प उपलब्ध होता है, जिसके माध्यम से त्रुटि को ठीक किया जा सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मैपिंग प्रक्रिया में धर्म के आधार पर कोई कार्य नहीं किया जाता है और यदि कहीं भी त्रुटि पाई गई है तो उसे सुधार कर सही किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि इससे पहले सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में भी इसी प्रकार का मामला सामने आया था, जिसे बाद में ठीक कर लिया गया।

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि यदि SIR प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी दिखाई दे, तो वे संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।

हवन-पूजन और बुद्धि शुद्धि यज्ञ के साथ शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान, विवेक कुमार शम्मी के नेतृत्व में उठी जनता की आवाज
पूर्व प्रधानाध्यापक स्व० श्रीकृष्ण राय को क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि
डीआरएम ने यूसुफपुर स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्रियों ने ट्रेनों के ठहराव और अन्य यात्री सुविधाओं के लिए सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर में जाम की समस्या पर डीआईजी वाराणसी का संज्ञान, व्यापार मंडल के साथ होगी संयुक्त बैठक
पॉलीटेक्निक काउंसलिंग शुरू – लालसा पॉलीटेक्निक रायपुर गाज़ीपुर में बना हेल्प डेस्क सेंटर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
OIP
Uncategorized

नोनहरा में 17 वर्षीय रोहित यादव हत्याकांड: पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Shakti
Shakti
December 5, 2025
राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
अमरूपुर तरका में लक्ष्मीनरायण महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा
ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन
एन बी पब्लिक प्राथमिक विद्यालय परसा में बाल दिवस का हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?