गाजीपुर: लिच्छवी एक्सप्रेस से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत, बिहार का रहने वाला था मृतक

गाज़ीपुर। सादात वाराणसी-मऊ रेल मार्ग पर मंगलवार को एक हादसा हुआ। सादात और माहपुर स्टेशन के बीच बूढ़नपुर गांव के पास लिच्छवी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14600) से गिरकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सादात और सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। चूंकि घटनास्थल सैदपुर थाना क्षेत्र में था, इसलिए सैदपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान उसके जेब में मिले आधार कार्ड से की। वह 20 वर्षीय रमेश पासवान, पुत्र शंकर पासवान, निवासी घरवारा, थाना सुपी, जनपद सीतामढ़ी, बिहार का रहने वाला था। उसकी जेब से लोकमान्य तिलक से मुजफ्फरपुर तक का टिकट भी मिला। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version