By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर विनियमित क्षेत्र में भवन निर्माण हुआ आसान, नई भवन उपविधि व आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 लागू
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर विनियमित क्षेत्र में भवन निर्माण हुआ आसान, नई भवन उपविधि व आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 लागू
Ghazipur Samachar logo
गाजीपुर

गाजीपुर विनियमित क्षेत्र में भवन निर्माण हुआ आसान, नई भवन उपविधि व आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 लागू

Avinash
Last updated: January 9, 2026 8:16 pm
Avinash
Published: January 9, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर विनियमित क्षेत्र में भवन निर्माण हुआ आसान, नई भवन उपविधि व आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 लागू

advertisement

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के विनियमित क्षेत्र में अब भवन निर्माण की प्रक्रिया और अधिक सरल हो गई है। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 को विधिवत अंगीकार कर लिया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर एवं नियत प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र गाजीपुर ने जनसामान्य को नई व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया।

advertisement

उन्होंने बताया कि गाजीपुर विनियमित क्षेत्र की सीमा में नगर पालिका परिषद गाजीपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र एवं तहसील सदर के 47 राजस्व ग्राम (ग्रामीण आबादी को छोड़कर) सम्मिलित हैं। इनमें महाराजगंज, चक शहरुल्लाह हेतिमपुर, अतरौली, पहाड़पुर उर्फ लंगरपुर, छावनी लाइन, सोहिलपुर देहाती, गौसाबाद, गोण्डा देहाती, चक विशम्भर बीकापुर, अन्धऊ, चन्दनवाहा, फतेहपुर सिकन्दर, मिश्रौलिया, कपूरपुर, पीथापुर, आलमपट्टी, अलावलपुर, रौजा शाहबुद्दीन, कैथवलिया, जमलापुर, फूलपुर, अकरामपुर उर्फ बंजारीपुर सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

advertisement

उपजिलाधिकारी ने बताया कि गाजीपुर महायोजना-2031 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश भवन उपविधि-2025 एवं आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 को नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड, विनियमित क्षेत्र गाजीपुर द्वारा अनुमोदित किया गया है। महायोजना-2031 में निर्धारित भू-उपयोग एवं नवीन भवन उपविधियों के मानकों के अनुरूप नगर के नियोजित विकास हेतु कॉलोनी (प्लाटिंग) के मानचित्र का अनुमोदन अनिवार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि स्वीकृत कॉलोनियों में भू-खंडों पर भवन निर्माण की प्रक्रिया को अत्यंत सरल बना दिया गया है। अब स्वीकृत कॉलोनी के भू-खंडों पर भवन निर्माण के लिए अलग से अनुज्ञा लेने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल एक रुपये की टोकन राशि जमा कर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके अंतर्गत 100 वर्ग मीटर तक के भू-खंडों पर आवासीय भवन तथा 30 वर्ग मीटर तक के भू-खंडों पर वाणिज्यिक भवनों का निर्माण किया जा सकेगा।

इसके अतिरिक्त, लाइसेंस प्राप्त तकनीकी व्यक्ति द्वारा तैयार किए गए मानचित्रों के साथ आवश्यक प्रमाणपत्र, दस्तावेज एवं समस्त देय शुल्क जमा करने पर 500 वर्ग मीटर तक के आवासीय भवन एवं 200 वर्ग मीटर तक के वाणिज्यिक भवनों के मानचित्रों का तत्काल अनुमोदन किया जाएगा। वहीं महायोजना में आवासीय भूमि उपयोग हेतु चिन्हित क्षेत्रों में 300 वर्ग मीटर तक के भू-खंडों पर निर्मित व्यक्तिगत आवासीय भवनों के नक्शे निर्धारित शर्तों के अंतर्गत स्वचालित रूप से स्वीकृत माने जाएंगे।

उपजिलाधिकारी ने यह भी बताया कि वास्तुविद, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर, वकील जैसे सर्विस प्रोफेशनल्स अपने आवासीय भवनों में 25 प्रतिशत एफएआर तक व्यावसायिक उपयोग कर सकेंगे, जिसके लिए अलग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी, बशर्ते पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था हो। इसी प्रकार आवासीय भवनों को होम-स्टे अथवा पेइंग गेस्ट हाउस के रूप में उपयोग करने के लिए भी पृथक अनुज्ञा की जरूरत नहीं होगी।

उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि वे स्वीकृत कॉलोनियों में भू-खंड क्रय कर इस सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक भवन निर्माण व्यवस्था का अधिकतम लाभ उठाएं।

अब राशन कार्ड और वोटर आईडी से भी होगी वृद्धावस्था पेंशन में आयु सत्यापन
कासिमाबाद में एसआईआर को लेकर सख्त एसडीएम, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. राकेश कुमार सिंह की हुई नियुक्ति
एसओ वागीश विक्रम सिंह की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
सादात नगर पंचायत में सफाईकर्मियों के बीच मारपीट, दिनभर चर्चा का विषय बना मामला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2026 01 10 at 6.15.36 PM 1
गाजीपुर

कोतवाली भुड़कुड़ा में थाना दिवस आयोजित, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Avinash
Avinash
January 11, 2026
सफाई कर्मचारी रामकिशन कश्यप के निधन पर कर्मचारियों ने दी आर्थिक सहायता
एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग का जेई व सहायक लाइनमैन 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
भांवरकोल क्षेत्र के बलुआं गांव के अभिषेक राय बने विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेलेक्सन अफसर
हिट एंड रन मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर, स्कूल वाहनों से लेकर हाईवे तक सख्ती—जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?