गाज़ीपुर। विकलांग साथी ट्रस्ट द्वारा आयोजित ज्योतिर्मय अष्टावक्र महोत्सव में विशिष्ट अतिथियो जयशंकर मिश्र – कुलाधिपति, सुशांत विश्वविद्यालय, गुरुग्राम, हरियाणा संजय सिंह – कुलपति, डॉ० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ, उ०प्र०, अखिलेंद्र कुमार – पूर्व दिव्यांगजन उपायुक्त उ० प्र०, द्वारा गाजीपुर की प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं समर्पण संस्था, शास्त्री नगर की निदेशिका सविता सिंह को अष्टावक्र राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान (2026) से सम्मानित किया गया। जयशंकर मिश्र जी ने कहा कि सविता जी की उपलब्धियां दिव्यांगजनों के अधिकारों, विशेष शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं को न्याय दिलाने के प्रति उनके निरंतर सामाजिक समर्पण और योगदान को दर्शाती हैं तथा सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि शारीरिक सीमाएं प्रतिभा और ज्ञान के आड़े नहीं आ सकतीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार, शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त होने पर गाजीपुर सहित पूरे प्रदेश के दिव्यांगजनों एवं समाजसेवियों में हर्ष का माहौल है।


